फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छत के कुंडे से लटका मिला मजदूर का शव

Sun, 25 Jan 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मृतक रामानंद की फाइल फोटो
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के राजस्व गांव खरबुजहिया निवासी मजदूर रामानंद ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। घटना उस समय की है जब पत्नी जरूरी काम से बाहर गई हुई थी। इस दौरान दोपहर बाद उक्त व्यक्ति का शव कुंडी से लटका पाया गया।
विज्ञापन

धनघटा थाने के खरबुजहिया के रामानंद की पत्नी किसमती ने बताया कि वह अपने बच्चे का इलाज कराने गई थी। रामानंद खुद भोजन बना रहे थे। चावल पक रहा था। बगल में रह रही उनकी बहन का लड़का उनको बुलाने आया। दरवाजा खोला तो उसने अपने मामा को कुंडी से लटका हुआ देखा। वह छोटा बच्चा था, लटकते देखकर वह चिल्लाने लगा। जिससे अगल-बगल के लोग भी आ गए। घटना को देखकर सभी लोग अवाक रह गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पौली चौकी की पुलिस ने घटना की जानकारी फोरेंसिक विभाग को दिया। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच किया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास से मिली जानकारी के अनुसार रामानंद के दो बच्चे हैं। जिसमें देवा 14 साल और आदर्श 10 साल का है। ग्रामीणों ने बताया कि इनका जीविकोपार्जन मजदूरी से चल रहा था। लोगों का कहना है कि उसकी मौत के पीछे कई कारण हैं। एसओ जयप्रकाश दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में यदि कोई प्रार्थना पत्र मिलता है तो उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें