फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नए भवन में शिफ्ट होगी लैब और बीपीएमओ कार्यालय, भागदौड़ से मिलेगी राहत

Mon, 05 May 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में बनी प​ब्लिक हेल्थ यूनिट
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के पांच सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसमें प्रथम तल पर आधुनिक सुविधाओं से लैस लैब स्थापित होगा, वहीं द्वितीय तल पर बीपीएमओ (ब्लाॅक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट) कार्यालय स्थापित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जहां पर बीपीएम, बीसीपीएम, ब्लॉक लेखा प्रबंधक आदि कर्मी बैठेंगे। इससे समस्याओं के निस्तारण में तेजी आने की संभावना है। इसका लाभ करीब 10 लाख की आबादी को मिलेगा।
शासन के निर्देश पर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बीपीएचयू यानी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भवन बनाया गया है। इन भवनों में आधुनिक सुविधाओं से लैस सेंट्रल लैब स्थापित होगा। इससे मरीजों को एक ही भवन में सभी प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

हालांकि इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पैथालॉजी लैब है, लेकिन यहां पर जगह की काफी कमी है और सभी प्रकार की जांच की सुविधाएं भी नहीं है।
नया भवन के बनने से अब एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच उपलब्ध हो सकेगी, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। जल्द ही लैब को नए भवन की शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही इन भवनों के द्वितीय तल पर बीपीएमओ कार्यालय भी शिफ्ट होगा, जहां पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, ब्लॉक लेखा प्रबंध सहित अन्य कर्मी बैठकर कार्य निपटाएंगे।
विज्ञापन

अभी यह बीपीएम, बीसीपीएम और ब्लॉक लेखा प्रबंधक अलग-अलग कैमरे में बैठते हैं, जिसके कारण जो लोग समस्या लेकर आते हैं, उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें