फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों पर देह व्यापार के आरोप से हड़कंप, शुरू हुई जांच

Mon, 05 May 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बीएसए को ज्ञापन सौपते प्राथमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एक महिला ने बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों पर देह व्यापार का आरोप लगाया है। इधर विभाग की छवि खराब होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच की मांग की है। इस मामले में बीएसए ने बीईओ मुख्यालय और एक महिला बीईओ की कमेटी गठित कर महिला की शिकायत की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि रायबरेली की एक महिला ने डीएम और बीएसए को पत्र भेजकर जिले के दो शिक्षकों पर देह व्यापार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बघौली ब्लाॅक का एक शिक्षक महिला शिक्षकों को देह व्यापार के लिए दबाव डालता है। महिला के आरोप के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने बीएसए को ज्ञापन देकर कहा कि शिक्षक समाज को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। जनपद के शिक्षकों पर अमर्यादित आरोप लगाया जा रहा है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि पत्र में शिकायत कर्ता का पूरा विवरण नहीं है। कोई पीड़ित शिक्षिका अभी सामने नहीं आई है। पत्र में लगाए गए कथित आरोपों में एक वर्ग विशेष की शिक्षिकाओं को ही प्रताड़ित करने की बात कही गई है जब कि इस तरह के कृत्यों में जाति विशेष का जिक्र करना समझ से परे है। इस पूरे प्रकरण में गहरी साजिश है। इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए। जिससे विभाग की छवि धूमिल होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें