पौली में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी-संवाद
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के कुड़वा में चल रहे वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 में तीसरे दिन पहला मैच कुड़वा और छपिया के बीच खेला गया। कुड़वा ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर के मैच में 7 ओवर में 55 रन बना सकी। मुकाबले में छपिया ने 56 रन बनाकर 6 ओवर में ही मैच जीत लिया।
दूसरा मैच रोसयाबाजार और खैरा के बीच खेला गया। खैरा ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 7 ओवर में 64 रन बनाकर रोसया के टीम को जीत के लिए 65 रन का लक्ष्य दिया। रोसया ने 7 ओवर में 65 रन बनाकर मैच जीत लिया। तीसरा मैच डिहवा और गोरखपुर के बीच खेला गया। डिहवा ने 6 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। चौथा मैच रामपुर और कोचरी के बीच खेला गया। रामपुर की टीम 55 रन बनाकर आउट हो गई। कोचरी ने 6 ओवर में 56 रन बनाकर मैच जीत लिया।
आखिरी मैच महथा और दरियाबाद के बीच खेला गया। महथा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाकर दरियाबाद को जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य दिया। दरियाबाद 7 ओवर में 92 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मौके पर अरसलान, सलमान, अर्सलान, हिफजुर्रहमान, अकरम सेख, सलमान लाला, अरमान हमजा आदि मौजूद रहे।