बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार 80 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक प्रत्याशियो ने पर्चा दाखिल किया। ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में कुल 80 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन नही हो पाया था।
जिसकी वजह से 80 सदस्यों का पद रिक्त था। जिसके चलते छह ग्राम पंचायतो का गठन भी नही हो पाया था। सभी 80 सदस्य पदों पर एक-एक प्रत्याशियों ने फार्म ही जमा किया।
जिसकी वजह से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायतों में रिक्त पडे सदस्य पद के लिए रविवार को नामांकन कार्य पूरा हो गया। हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में 329 पदों के लिए 334 और पौली ब्लॉक क्षेत्र में में 150 पद के लिए 159 लोगो ने पर्चा भरा।
एडीओ पंचायत राम अशीष चौधरी ने बताया कि पर्चो की जांच 15 फरवरी को और वापसी 17 फरवरी को होगी। सांथा ब्लॉक के करनजोत में प्रधान पद के लिए छ: प्रत्याशायों नेे नामांकन दाखिल किया, वहीं 42 ग्राम पंचायतों मे खाली चल रहे सदस्य पद के लिए 42 ग्राम पंचायतों मे 196 सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल किया ।
पंचस्थानि चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि करनजोत में प्रधान के लिए छह लोगों ने पर्चा भरा है।
जबकि जनपद के सभी ब्लॉकों में रिक्त सदस्य पद कुल 2468 पदों पर चुनाव होना है। 21 फरवरी को मतदान और 23 फरवरी को मतगणना होगी।