फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ गांव वालों ने प्रदर्शन किया

Thu, 05 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के भेलवसिया गांव के लोगों ने गुरुवार को कोटेदार के खिलाफ लामबंद होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि कोटेदार अनाज देने के बजाए एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को शिकायती पत्र दिया।  
विज्ञापन

 गांव की सरिता, राधिका, बेलवती, गुजराती, राधे, आशा, मीना, अंबिका, राजाराम ,रामधनी आदि का आरोप था कि तीन मई को गांव की भानमती पत्नी भगवानदास कोटेदार के वहां अनाज लेने गई थी। आरोप था कि पूछताछ करने पर कोटेदार ने गुस्से में आकर गाली गलौज दिया। कोटे का अनाज न देने की धमकी दी। आरोप था कि कोटेदार और उसके परिवार के लोगों ने महिला को मारापीटा। शोर सुनकर प्रेमा पत्नी गंगाराम तथा मुन्नी पत्नी मुनिराम एवं उसके बेटे राकेश और मुकेश पहुंच कर बीच बचाव किए। पीड़िता को अभी भी कोटेदार धमकी दे रहे है। गांव के लोगों का आरोप था कि पुलिस में शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। कोटेदार की मनमानी की जांच कराने के महिला की पिटाई करने के आरोप में कार्रवाई की मांग की। डीएम के अलावा एसपी और जिला पूर्ति अधिकारी को भी प्रार्थना देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें