संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष तक के 1778 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 689 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2800 रखा गया था।
टीकाकरण प्रभारी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 950 रखा गया था। जिसमें 1778 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 150 के सापेक्ष 150, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 120, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 160, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 110, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 70, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 150, सीएचसी हैंसर में 100 के सापेक्ष 150, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 50, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 90, पीएचसी बघौली में 120 के सापेक्ष 128 लोगों को टीका लगा।
इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1850 लोगों के सापेक्ष 689 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 50 के सापेक्ष 30 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 150 के सापेक्ष 90, पीएचसी पौली में 250 के सापेक्ष 110, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 100, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 30, सीएचसी सेमरियावां में 250 के सापेक्ष 39, सीएचसी मेंहदावल में 200 के सापेक्ष 50, सीएचसी हैंसर में 150 के सापेक्ष 90, पीएचसी बेलहर कला में 250 के सापेक्ष 40, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 100, उप स्वास्थ्य केेंद्र मगहर पर 50 के सापेक्ष 10 लोगों को टीका लगाया गया।