फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को कांग्रेस बांटेगी दवा की किट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों को कांग्रेस बांटेगी दवा की किट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के कोरोना संक्रमितों के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने दवाइयों की किट भेजी है। इसे शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपा। उन्होंने किट को गांव-गांव जाकर कोरोना संक्रमितों में वितरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष कटाई ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों की सेवा करती रही है। कोरोना काल में भी वह लगातार मरीजों की जानकारी लेकर समय-समय पर इलाज कराती रही है। इसी क्रम में संक्रमित मरीजों के लिए दवा की किट भेजी है। जिसे मरीजों में वितरित कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश की गरीब तबके के लोग जो दवा के अभाव में कोरोना का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। उनकी पीड़ा महसूस करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता के प्रति इस आपदा की घड़ी में जो कदम उठाया है सराहनीय है। पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से महामारी में जनता की सेवा में लगे हैं। कोरोना से बचाव की दवाइयों की किट ब्लॉक अध्यक्षों में वितरित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने न्याय पंचायत अध्यक्षों के माध्यम से ब्लॉक के हर गांव में पीड़ित मरीजों को दवा का किट उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान पूर्व विधायक रामजीवन, जिला उपाध्यक्ष शांती देवी, ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर भारती, उपाध्यक्ष मोहम्मद नजीर, राजन लाला, राजन तिवारी, चंद्र मणि त्रिपाठी, अयाजुलहक नसीर, अहमद जमाल, सुनील कुमार पांडेय, अजय सिंह, सौरभ सिंह, सुग्रीव पासवान, सतीश साहनी, नमन सिंह, मीनू, अमित कन्नौजिया, राजीव गोंड, संजय पाठक, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें