रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा पोखरा
तिघरा। बघौली ब्लाॅक क्षेत्र के कोपिया शिव मंदिर पर 21000 दीप जलाकर दीप उत्सव मनाया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रों के बीच पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने बघौली ब्लाक क्षेत्र के कोपिया शिव मंदिर परिसर पर 21000 दीप जला कर भव्य आरती किया गया। रात में साज सज्जा कर दूधिया रोशनी से छटा बिखेर रही थी। उन्होंने कहा भगवान राम बनवास से लौट कर जब आयोध्या आये थे तभी देश में घी का दिया जलाया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से धर्म की स्थापना होती है अधर्म का विनाश होता है।
इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, अवधेश सिंह, बालरूप कन्नौजिया, प्रधान मान सिंह यादव, सुरेश यादव, सुरेंद्र गोस्वामी, मातिबर यादव ,राजू भारतीय, पंचराम गौतम आदि लोग मौजूद रहे।