शहर के एक होटल में जिला ईट निर्माता समिति की बैठक को संबोधित करते वक्ता-संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को खलीलाबाद शहर के एक निजी होटल में जिला ईंट निर्माता समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सुभाष जैन ने की और संचालन समिति के जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने किया। भट्ठा मालिकों ने जिले से जीएसटी जमा करने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने कहा कि जिले से जीएसटी संग्रह काफी कम हो रहा है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी भट्ठा मालिकों से जीएसटी जमा करने की अपील की, ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीएसटी संग्रह बढ़ने से भट्ठा मालिकों को भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
उन्होंने आगाह किया कि राज्य कर विभाग ईंट भट्ठा कारोबारियों के यहां सर्वे कर सकता है। इस सर्वे में विभाग ईंटों की वास्तविक बिक्री और जीएसटी भुगतान का मिलान करेगा। बैठक में दिनेश सिंह, फैसल खान, सुधीर जैन, अनूप जैन, सुशील सावलानी, रामू चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, राम करन चौधरी, घनश्याम चौधरी, टीपू यादव, गुलाम हुसैन, अनिल कृपलानी, अख्तर जमाल, सुड्डू खान, पप्पू खान आदि मौजूद रहे।