फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साथ-साथ कार्यक्रम में मिलाए गए चार जोड़े

Mon, 01 Dec 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाने में एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे साथ-साथ कार्यक्रम के तहत पांच परिवारों के रिश्ते की दरकती बुनियाद को परिवार परामर्श केंद्र ने मजबूती दी। चार जोड़ों को मिलाया गया। वहीं, सास-बहू के बीच के विवाद को भी समाप्त किया गया।
विज्ञापन

महिला थाने में थानाध्यक्ष पूनम मौर्या एवं परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य रिफायतुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र में कुल पांच मामले आए। दुधारा थानाक्षेत्र के परसाकला निवासी मस्तराम और उनकी पत्नी ममता, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार निवासी ईदु अली और उनकी पत्नी सैयदा खातून, बखिरा थानाक्षेत्र के सई बुजुर्ग निवासी तारिक अजीज और उनकी पत्नी अनीश फातिमा तथा गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना के डाहरी निवासी तिलक चंद और उनकी पत्नी नीलम के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलह समझौते के तहत समाप्त कराया गया। चेतावनी दी गई कि अब दोनों पक्ष राजीखुशी रहें ताकि कोई विवाद न हो। वहीं कोतवाली खलीलाबाद के एक गांव की सास मंजू पांडेय व बहू ज्योति पांडेय के बीच विवाद को भी शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें