फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप के जरिए पेपर आउट कर नकल कराई

Mon, 29 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
  डीएम के निर्देश पर सोमवार को सचल दस्ता प्रभारी एवं डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज टुंगपार में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा की जांच की।
विज्ञापन

 इस दौरान केंद्र पर उन्हें दो शिक्षक भागते हुए दिखाई दिए तो टीम के सदस्यों ने दौड़ा कर दोनों शिक्षकों को पकड़ लिया। पकड़े गए शिक्षकों के पास से नकल सामग्री बरामद हुई।
  इसके साथ ही पकड़े गए दोनों शिक्षक विषय से संबंधित थे। टीम प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए शिक्षकों ने पूछताछ में जानकारी दी कि उनसे जबरन कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रश्न पत्र को साल्व कराया जा रहा था।
विज्ञापन

 टीम प्रभारी ने बताया कि मोबाइल के व्हाट्सएप  के जरिए प्रश्न पत्रों की फोटो खींच कर बाहर भेजा जा रहा था। फिर बाहर से साल्व कराकर व्हाट्सएप के जरिए मंगाया जा रहा था।
 साल्व पेपर से परीक्षार्थियों में इमला बोलकर नकल भी कराए जाने की बात पकड़े गए शिक्षकों ने बताई है। शिक्षकों के दो मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया गया है।
 टीम प्रभारी राजेश कुमार ने आगे बताया कि यह मामला सामूहिक नकल की श्रेणी में आता है। परीक्षा केंद्र को डिबार करने के साथ ही पकड़े गए दोनों शिक्षकों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति डीआईओएस से की जा रही है। इसके साथ रसायन विज्ञान की परीक्षा फिर से कराए जाने की बात की है।
  आगे बताया की केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने से उन्हें बदलते हुए वहां किसी अन्य केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा कराए जाने की संस्तुति डीआईओएस से की जा रही है।
  इसके साथ ही कार्रवाई की प्रति जिलाधिकारी और माध्यमिक शिक्षा सचिव को भी भेजी जाएगी।

कोट
कंट्रोल रूम में सूचना मिली है कि डायट की टीम ने कही पर सामूूहिक नकल पकड़ी है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। टीम की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने पर उसका अध्ययन किया जाएगा और जो भी कार्रवाई होगी उसे की जाएगी।
विज्ञापन

  बृजभूषण मौर्य, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें