ऑनलाइन गेम खेलने में कर्जदार हुए एडीओ कृषि (सहायक विकास अधिकारी) के पुत्र ने दोस्तों का कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रच दी। उसने मां के मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। यही नहीं, तीन घंटे में रकम खाते में ट्रांसफर न होने पर हत्या की धमकी भी दे दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को बस्ती के हर्रैया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।