फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए

विज्ञापन
एक दिन की बीएसए बनी खुशी चौरसिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महिला सशक्तीकरण के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद की कक्षा आठ की छात्रा खुशी चौरसिया को एक दिन के लिए शनिवार को बीएसए बनाया गया। बीएसए अमित सिंह के नेतृत्व में यह कार्य संपादित हुआ।
खुशी चौरसिया द्वारा बीएसए की कुर्सी पर बैठने के बाद कार्यालय की जानकारी ली गई। इसके क्रम में सहायक वित्त लेखा अधिकारी से उनके कार्यों के बारे में पूछताछ की गई तथा समय से वेतन एवं अन्य भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ से उनके कार्यों के बारे में एवं वर्तमान प्रगति के बारे में समीक्षा की गई। इसी प्रकार एमआईएस इंचार्ज एवं डीसी एमआईएस, डीसी बालिका शिक्षा, डीसी एमडीएम से उनके कार्य व प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा यह भी जानकारी प्राप्त की गयी कि उनके द्वारा कितने निरीक्षण किए जाते हैं क्या कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तथा अन्य से परिषदीय विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता का स्तर संतोषजनक है या नहीं।
विज्ञापन

साथ ही साथ उनके द्वारा निर्देशित भी किया गया सभी कार्यालय कर्मी समय पर उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य निरीक्षण अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें