संत कबीर की समाधि व मजार पर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं के सहयोग जिम्मेदारी स्काउट गाइडों ने संभाल रखी है। इस दौरान स्काउट गाइड शिविर का उद्घाटन जिला आयुक्त स्काउट डॉ. राकेश सिंह ने किया। जिला संगठन कमिश्नर रमेश यादव के नेतृत्व में भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं को आसानी के साथ खिचड़ी चढ़ाने में मदद करने में स्काउट गाइडों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इसमें जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवस्त्व, स्काउट मास्टर मुकेश कुमार यादव, जामवंत यादव, रामकुंवर मौर्य, विकास कुमार, जयब्रत यादव, शिवम, सैफ अली खान, कुनाल, निखिल शर्मा आदि ने सहयोग किया।
श्रद्धालुओं ने सुना भजन, ग्रहण किया प्रसाद
मेले में आए श्रद्धालुओं ने कबीर भजन सुना। इसके बाद कबीर भोजनालय में बने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। कबीर भजन की शुरुआत डॉ. हरिशरण शास्त्री के गाए भजन सद्गुरु हमसे रीझ के कहा एक प्रसन्द, बरसा बदल प्रेम का भीज गयो सब अंग, से की। बाराबंकी से आए ननके साहेब ने-मन लागो यार फकीरी में... सुनाया। बहराइच से आए रामदास साहेब ने जस जस सूरसा बदन बढ़ावा, सुनाया। इस मौके पर संत केशव दास, संत अरविंद शास्त्री, अवधेश सिंह, सिबतैन मुस्तफा, खुर्शीद मास्टर, हाफिज शाह आलम, संत रामशरण दास आदि मौजूद रहे।