फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई खाटू श्याम की निशान यात्रा

Sun, 22 Dec 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। रविवार को कस्बे में खाटू श्याम की निशान यात्रा श्रद्धालुओं ने निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

खाटू श्याम की निशान यात्रा मेंहदावल कस्बे के ठाकुरद्वारा, अंजहिया बाजार उत्तर पट्टी बहबोलिया, बरतनहिया बाजार, नायक टोला, पश्चिम टोला, मां नगर वाली मंदिर मार्ग से होते हुए सीएचसी तिराहा आदि स्थानों से गुजरा तो लोगों ने छत से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के बीच खाटू श्याम का भजन करते हुए नंगे पांव भक्ति की गंगा में गोता लगाते रहे। निशान यात्रा की सुरक्षा में थानाध्यक्ष राम कृपाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल यात्रा के दौरान तैनात रही। इस दौरान मनीष अग्रहरि, आनंद गुप्ता, उमेश गुप्ता, अंगद गुप्ता, मनोज गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, दीनदयाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें