फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मां-बेटे पर चाकू और रॉड से हमला, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के चमरसन गांव में गाली का विरोध करने पर तीन लोगों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान चाकू और रॉड से हमला कर दोनों को घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि चमरसन गांव निवासी संतू ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि सात नवंबर को वह मां के साथ मकान के सामने चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के अंकित और पलक घर से बाहर आए और मां-बेटे के साथ गालियां देने लगे। आरोप है कि कुछ देर बाद गुरसागर भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर संतू और उनकी मां की पिटाई कर दी। इस दौरान चाकू और रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें