फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद-रौरापार मार्ग का होगा चौड़ीकरण, सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के शुगर मिल चौराहे से रौरापार मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। इस मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 13 करोड़ 74 लाख 49 हजार रुपये के बजट की मंजूरी प्रदान की है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से जहां आवागमन आसान हो जाएगा, वहीं वन देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इस मार्ग के बन जाने से करीब 150 गांवों के लोगों को सीधे तौर पर सहूलियत होगी।
विज्ञापन

खलीलाबाद शुगर मिल से रौरापार की लंबाई करीब 5.10 किमी है। यह मार्ग कई वर्षों से उपेक्षित होने के चलते जर्जर हो गया है। इसके चलते लोगों को आने-जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने इसके लिए प्रयास किया, जिसके फलस्वरूप शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मंजूरी प्रदान की है। इस मार्ग के निर्माण पर 13 करोड़ 74 लाख 49 हजार रुपये खर्च होंगे।
इस मार्ग के निर्माण में 3. 85 किलोमीटर डामर तथा 1. 25 किलोमीटर सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों में नाली का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


150 गांव की ढाई लाख आबादी को होगी सहूलियत
खलीलाबाद-रौरापार मार्ग के बन जाने से करीब 150 गांवों के लोगों को सीधे तौर पर आवागमन में सहूलियत होगी। इस तरह से करीब आबादी ढाई लाख के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके अलावा इस मार्ग के चौड़ीकरण से उस्का खुर्द में स्थित वन देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। वन देवी मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह मार्ग रिंग रोड का भी कार्य करेगा। इससे होकर वाहन भुवरिया-पायलपार रिंग रोड से होकर धनघटा की तरफ आ-जा सकेंगे।
0000000000000000000
बघौली-मंझरिया रिंग रोड को अभी स्वीकृति का इंतजार
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने चारों तरफ रिंग रोड बनाने की योजना तैयार की है। इसमें अभी बघौली-मंझरिया रिंग रोड की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। यह रिंग रोड बन जाए तो जहां शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है, वहीं आसपास के क्षेत्र का विकास भी तेजी से हो सकेगा।
000000000000000000000
भुवरिया-पायलपार रिंग रोड तैयार, मंझरिया-कटका मार्ग पर चल रहा कार्य
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुवरिया से पायलपार तक करीब 29 करोड़ की लागत से रिंग रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इससे होकर बस्ती से आने वाले वाहन धनघटा की तरफ आ जा रहे हैं। इसके साथ ही मंझरिया से कटका मार्ग का निर्माण भी करीब 19 करोड़ से कराया जा रहा है।
0000000000000000000
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। मंझरिया- कटका मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके साथ ही खलीलाबाद-रौरापार मार्ग के चौड़ीकरण की शुरुआत होने जा रही है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें