फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खजनी विधायक के पोते को शराबियों ने पीटा, नौ पर केस

Tue, 14 Jan 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में रहने वाले पूर्व मंत्री व वर्तमान में खजनी के विधायक श्रीराम चौहान के पोते को शराबियों ने पीट दिया। वे उनके घर के सामने बैठकर शराब पी रहे थे, और उनके पोते ने उनको ऐसा करने से मना किया था। इस मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के जनता मार्ग बरदहिया निवासी प्रियांशु चौहान पुत्र राजेश चौहान ने अपनी तहरीर में लिखा है कि सोमवार की रात 10 बजे के करीब मेरे गेट के सामने कुछ लोग शराब पी रहे थे। मैंने ऊपर से अपने कमरे से नीचे आने पर देखा तो उतरौलिया निवासी राहुल पांडेय, विकास चौधरी व विशाल पांडेय के साथ बनकटवा निवासी राजा सिंह के साथ 5 अन्य अज्ञात लोग इसमें शामिल थे। मैंने उनसे शराब पीने से मना किया तो मुझे अन्दर से खींचकर लात, घूसे और डंडे से पीटने लगे। मैं चिल्लाने लगा तो मोहल्ले के अखिलेश व रिषभ समेत अन्य लोग पहुंचकर बीच बचाव किए। जाते समय उन लोगों ने जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान कोई भी सदस्य मेरे घर पर मौजूद नहीं था। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद व पांच अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें