कलक्ट्रेट में प्रशस्ति पत्र भेंट कर महिला को सम्मानित करते जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिका
संतकबीरनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के जरिए 9वां आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे का आयोजन मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमे दो मिनट मौन रहकर देश के अमर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई।
अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रिटायर्ड कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने 21 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रिटायर्ड कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की एक अमूल्य धरोहर है एवं आपका बलिदान सिर्फ अतीत की कहानियां नहीं है बल्कि भविष्य की नींव भी है। इस राष्ट्र की अमूल्य स्वतंत्रता, शांति, संप्रभुता के उत्तराधिकारी के रूप में पूर्व सैनिकों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है।
पूर्व सैनिकों के परिवार इस बलिदान गाथा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम पूर्व सैनिकों का ध्यान रखें। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने पूर्व सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश और समाज आपका ऋणी रहेगा। संचालन रमाकांत ने किया। इस दौरान पूर्व सैनिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।्