हैंसर बाजार कटार मिश्र मार्ग पर मनरेगा के तहत कराया जा रहा कार्य।
धनघटा। मनरेगा के तहत श्रम और सामग्री के अनुपात को पूरा करने के लिए विकास खंड हैंसर बाजार में नियम को दरकिनार कर दिया गया है। एक ग्राम पंचायत दूसरी ग्राम पंचायत में काम कर रही है। अधिकारी जानबूझकर आंख बंद किए हुए हैं।
विकास खंड हैसर बाजार के 22 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कच्चा काम कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में इन दिनों हैंसर बाजार से कटार मिश्र मार्ग पर बरम बाबा के स्थान से बाग तक एक किलोमीटर सड़क की पटरी का मरम्मत कराया जा रहा है। ग्रामीण रामभरोसे, शिवकुमार, सुरेंद्रनाथ, रमेश आदि का कहना है जिस स्थान पर कटार मिश्र ग्राम पंचायत के जरिए मनरेगा का कार्य कराया जा रहा है वह स्थान डुहिया खुर्द ग्राम पंचायत में पड़ता है। इसी परियोजना पर पिछले वर्ष ग्राम पंचायत डुहिया खुर्द ने कराया था। उसी परियोजना पर इस समय ग्राम पंचायत कटार मिश्र करा रही, जो नियम की विरुद्ध है।
इस संबंध में कटार मिश्र के ग्राम प्रधान राकेश कुमार का कहना है की जिस जगह काम करा रहे हैं वह स्थान डुहिया खुर्द ग्राम पंचायत में पड़ता है। नियम से तो वहां हमारी ग्राम पंचायत काम नहीं करा सकती लेकिन मानवता के कारण वहां पर काम करा रहे हैं। अगर डुहिया खुर्द के प्रधान काम करने से रोकेंगे तो काम नहीं कराएंगें। ्