फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : खरीदारी से बाजार हुए गुलजार, दुकानों पर बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। करवाचौथ नजदीक आते ही नगर के बाजारों की रौनक बढ़ गई है। पर्व पर सजने-संवरने की तैयारी में जुटीं महिलाओं और युवतियों की भीड़ साड़ियों और शृंगार की दुकानों पर उमड़ रही है। शहर के गोला बाजार समेत प्रमुख बाजारों में खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल है।
विज्ञापन

नवरात्र के बाद करवाचौथ और वैवाहिक सीजन ने कारोबारियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। नगर के साड़ी प्रतिष्ठानों पर बनारसी सिल्क, शिफॉन और जॉर्जेट की साड़ियों की मांग है। इसके अलावा ऑर्गेजा, क्रेप और चिकनकारी की साड़ियां भी महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। फ्लोरल प्रिंट, बारीक एम्ब्रॉयडरी और डिजाइनर बॉर्डर वाली साड़ियां भी पसंद की जा रही हैं।
बदलते फैशन के अनुरूप दुकानों अलग-अलग रंगों और डिजाइन की साड़ियां उपलब्ध हैं। दुकानदार विवेक छापड़िया ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और नए फैशन को ध्यान में रखते हुए दुकान पर साड़ियों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। फिलहाल शिफॉन और बारीक कढ़ाई वाली साड़ियों की मांग अधिक है। ग्राहक अपने बजट और पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दीपक जायसवाल ने बताया कि कि शारदीय नवरात्र के बाद करवाचौथ को लेकर साड़ियों की मांग बढ़ी है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए बनारसी लुक, डिजाइनर प्रिंट और नई कढ़ाई वाली साड़ियों का स्टॉक उपलब्ध कराया गया है। गोला बाजार में साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लग रही है। महिलाएं अपने-अपने पसंद की साड़ियां खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें