फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्नान : हाईवे से अयोध्या की ओर नहीं जा सकेंगे बड़े वाहन

Mon, 03 Nov 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था प्रशासन की तरफ से की गई है। हाईवे पर बड़े मालवाहक वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने पर रोक रहेगा। बिड़हर घाट पर होने वाले स्नान को लेकर सभी प्रकार के वाहनों पर मंगलवार की रात से रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का प्रर्याप्त प्रबंध किया गया। यातायात पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर रात से नेशनल हाईवे पर बड़े मालवाहक वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा। अयोध्या में होने वाली भीड़ को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद छोटे वाहन के संबंध में निर्णय लिया जायेगा। वही जिले की सीमा में धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इसके वजह से धनघटा चौराहा, उमरिया एवं आंबेडकर नगर सीमा में पुल से पहले जिले की सीमा में वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित रहेंगे।
धनघटा में मंगलवार की देर शाम से ही पुलिस ड्यूटी लगाई जाएगी। आधी रात के बाद से धनघटा से बिड़हरघाट मार्ग पर चार पहिया वाहन के प्रवेश प्रतिबंधित रहेंगे। स्नान का कार्यक्रम समाप्त होने व भीड़ के हटने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू होगा। सीओ अभयनाथ मिश्र ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्थान को लेकर हाईवे पर मगहर दुर्गा मंदिर व टेमा रहमत से अयोध्या की तरफ बड़े माल वाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बिड़हरघाट पर भी होने वाली भीड़ को देखते हुए वाहनों के आवागमन पर रोक लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें