फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवास : जर्जर भवन, जाम नालियां बनी पहचान

विज्ञापन
काशीराम शहरी आवास का जर्जर हुआ भवन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कांशीराम आवास : जर्जर भवन, जाम नालियां बनी पहचान
विज्ञापन

- दस इंडिया मार्क-टू हैंडपंप खराब, पेयजल का संकट
- ऊपरी मंजिल पर नहीं पहुंचता पानी, गंदगी का अंबार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कभी शासन की प्राथमिकता के शामिल रहा कांशीराम आवास वर्तमान में उपेक्षा का शिकार हो गया है। भवन जर्जर हो गए हैं तो कहीं नालियां टूट गई है। इसके साथ ही पेयजल की व्यवस्था भी बिगड़ गई है। ऊपरी मंजिल पर सप्लाई का पानी नहीं चढ़ता है तो परिसर में लगे करीब दस इंडिया मार्क-टू हैंडपंप खराब हो गए हैं।
बसपा शासनकाल में 2008-09 में कांशीराम आवास का निर्माण कराया गया। इसमें एक हजार आवास बनवाएं गए। इस पर प्रति आवास एक लाख 75 हजार के हिसाब से 17 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए गए। एक हजार परिवारों को आवास आवंटित किया गया, जिसमें वर्तमान में लोग निवास कर रहे हैं। सूबे में निजाम बदलने के साथ ही कांशीराम आवास उपेक्षा का शिकार हो गया। देखरेख के अभाव में आवास भवन जर्जर हो गए हैं।
विज्ञापन

अधिकतर नालियां टूट जाने की वजह से परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। जहां नालियां ठीक है वहां सफाई नहीं होने से जाम हो गई हैं। जिससे दुर्गंध उठती रहती है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगे हुए हैं। परिसर में बने पार्क में कुछ नहीं बचा है।
गर्मी के मौसम में यहां पेयजल का संकट बना हुआ है। परिसर में करीब दस इंडिया मार्क-टू हैंडपंप खराब पड़े हैं, लेकिन मरम्मत कराने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। यही नहीं ऊपरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच रहा है। अभिषेक कुमार, राजू आदि ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इतना जरूर है कि पेयजल संकट को देखते हुए वाटर टैंकर लगाया गया है, लेकिन इसका पानी पीने योग्य नहीं हैं। परिसर की सड़कें टूट गई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांशीराम आवास में रहने वालों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पानी की समस्या को दूर करने के लिए वाटर टैंकर लगाया गया है। सफाई कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि नियमित रूप से सफाई करें। इसके साथ ही अन्य समस्याओं को भी जल्द ही दूर करा दिया जाएगा।
- सुरेश मौर्य, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें