फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से कांपे लोग, कोहरे ने थाम दी रफ्तार 

Mon, 12 Dec 2016 11:36 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
खलीलाबाद में सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा। इस कारण वे ही लोग निकले जिन्हें बहुत जरूरी था।  - फोटो : अंबरीष्‍ा ‌‌म‌िश्र
विज्ञापन
सुबह से रात तक कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को आने जाने में खासी दिक्कत हुई। हाल यह है कि समय से चलने वाली ट्रेनें भी घंटों विलंब से चल रही हैं। वहीं शीतलहर ने लोगों को कंपाया। मौसम के जानकारों के अनुसार अभी और तापमान गिरेगा व घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। कोहरे और हवा के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। वे ही लोग बाहर निकले, जिन्हें बहुत जरूरी काम था। कोहरे का असर था कि रोडवेज की बसों की स्पीड भी थम गई थी। गलन से राहत पाने के लिए लोगों ने आग जलाकर राहत की सास ली। रविवार रात एसडीएम सदर उमेेश चंद निगम ने पहले नगर पालिका पहुंच कर अलाव जलाए जाने वाले स्थानों की सूची हासिल की और उसके बाद निरीक्षण कर अलाव का हाल जाना।

एसडीएम ने सबसे पहले मेंहदावल बाईपास पर पहुंच पर अलाव व रैन बसेरा का हाल देखा और जहां व्यवस्था सही मिली। एसडीएम ने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे है उन्हे रैन बसेरा में ठहरने की सुविधा दी जाए। इसके सीएचसी खलीलाबाद, गोला बाजार, बैंक चौराहा, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जल रहे अलाव को देखा। इस अवसर पर ईओ उमाकांत मिश्र, गोरखनाथ सिंह, अब्दुल्लाह, अरशद खान, विजय, सन्नी आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वहीं आचार्य नरेंद्र देव कृषि यूनिवर्सिटी कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट का अनुमान है। घना कोहरा छाया रह सकता है। संभव हो तो रात की यात्रा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें