फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बंद मिले, भटकते रहे लोग 

Mon, 12 Dec 2016 11:34 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट बंदी के 34वें दिन भी जिले में हालात सामान्य नहीं हुए। सोमवार को एक ओर  सार्वजनिक अवकाश के कारण सभी बैंक पहले से ही बंद थे, दूसरी ओर कोई भी एटीएम रकम देता नहीं मिला। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में लोग रकम की तलाश में इधर-उधर भागते रहे, पर उन्हें निराशा ही मिली। वहीं तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंक  मंगलवार को खुलेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बैंकों पर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बावजूद कई लोग सुबह ही खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन शहर से लेकर गांव तक एटीएम के ताले नहीं खुले। स्थिति यह रही कि जिले भर में विभिन्न बैैंकों के संचालित होने वाले 27 एटीएम में एक भी नहीं खुला मिला। खलीलाबाद में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, स्टेट बैंक कृषि शाखा, स्टेट बैंक के विकास भवन शाखा, यूनियन बैंक, बैक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक बैैंक आफ इंडिया, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स सहित अन्य बैैैकों के एटीएम के शटर गिरे मिले।

एक्सिस बैंक एटीएम पर पहुंचे दिलीप कुमार ने कहा कि बैंक बंद होने के बाद एटीएम का ही सहारा था, लेकिन कोई भी एटीएम नहीं खुला मिला। कैश की जरूरत थी, लेकिन एटीएम बंद होने से कैश नहीं मिल सका। लीड बैंक के मैनेजर केजी तिवारी ने कहा कि बैंकों में छुट्टी होने की वजह से एटीएम में पैसा नहीं डाला जा सका है। मंगलवार को बैंक व एटीएम फिर से खुल जाएंगे। इससे लोगों को राहत मिलेेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें