फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करमा खुर्द गांव में टूटी मिली काली की प्रतिमा, पुलिस ने नई स्थापित कराई

Sun, 23 Mar 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रतिमा तोड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र के करमा खुर्द गांव में स्थित काली मंदिर में स्थापित हाथी की प्रतिमा रविवार की सुबह खंडित अवस्था में देखी गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर दो थानों की पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर पहुंच गए। वहां पर नई प्रतिमा की स्थापना कराई गई।
विज्ञापन

सुबह खेत में गोबर फेंकने के लिए गई महिलाओं ने देखा कि काली मंदिर में स्थापित हाथी की प्रतिमा खंडित अवस्था में है। गांव के ही एक व्यक्ति ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ अजीत चौहान के नेतृत्व में दुधारा तथा बखिरा थाने की फोर्स गांव में पहुंच गई।
फोर्स ने काली मंदिर में स्थापित हाथी की प्रतिमा को तुरंत ही मौके पर स्थापित कराया। बगल में स्थित कोटेश्वरनाथ मंदिर के महंत राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यह अराजक तत्वों की सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश है। क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान ने बताया कि मौके पर शांति बनी हुई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें