फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

Thu, 25 Sep 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के धौरहरा से निकली कलश यात्रा-संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत धौरहरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित पंचकुंडीय महायज्ञ एवं संगीतमयी श्री रामकथा महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

251 कलश के साथ निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाओं और बच्चियों ने सरयू के चहोडा घाट पर सरयू को पवित्र जल कलश में भरकर आयोजन स्थल पर आईं। वहां कलश स्थापना के साथ ही पंच कुंडीय महायज्ञ और संगीतमयी श्री राम कथा का शुभारंभ हो गया। सुबह के समय आयोजन स्थल पर योगाभ्यास हवन यज्ञ और शाम को शांति कुंज हरिद्वार के गायत्री परिवार के रितिका नंद शास्त्री द्वारा संगीतमयी श्री राम कथा का श्रवण कराया जाएगा ।
विज्ञापन

इस मौके पर चंद्र भान, चन्दू यादव, उदय राज अग्रहरी, सुबाष अग्रहरि, शिव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें