मगहर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते डीएम-स्रोत सूचना
- फोटो : udhampur news
संतकबीरनगर। 28 जनवरी से दो फरवरी तक कबीर चौरा मगहर में होने वाले कबीर महोत्सव की तैयारियों का डीएम आलोक कुमार ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मगहर महोत्सव में सूफी संत कबीर दास से संबंधित कार्यक्रमों को शामिल किया जाए। इसके अलावा महोत्सव के दौरान सभी दिवसों में विभिन्न विभागों से संबंधित गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की सामाजिक समरसता, स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, एकता व भाईचारा को संजोए रखना है।
निरीक्षण के दौरान एडीएम जयप्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नूरुज्ज़मा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, एसडीएम अरुण कुमार, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, ईओ नगर पंचायत मगहर वैभव सिंह, ओएसडी राकेश कुमार, कृष्ण कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।