फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया

Sat, 24 Dec 2016 11:12 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरदहिया बाजार में स्थित सेंट थामस स्कूल में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव शनिवार की देर रात हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कैरल सांग के साथ लोगों ने दुनिया मेें अमन चैन कायम रहने के लिए प्रभु से प्रार्थना की। 
विज्ञापन

   सेंट थामस स्कूल में सजाई गई गोशाला में सांकेतिक रूप में यीशु का जन्म हुआ, चरनी में उन्हें लिटाया गया। उपस्थित लोगों ने बाइबिल से पवित्र मिस्सा का पाठ करते हुए यीशु के जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवन यात्रा का स्मरण किया। 
  प्रत्येक सदस्य ने सामूहिक प्रार्थना की। उसके बाद केक काटा और एक- दूसरे को बांटते हुए बधाइयां दी। इस दौरान पटाखे भी फोड़े गए। फादर एबिन ने कहा कि सर्व शक्तिमान राज घराने में नही गरीब के घर में जन्म लेते है। प्रभु यीशु ने गरीब परिवार में जन्म लेकर इसे साबित कर दिया। प्रभु यीशु के बताए रास्ते का अख्तियार करना चाहिए। इस अवसर पर फादर बेनी, सिस्टर क्यून मेरी, सिस्टर ब्रजीत, सिस्टर लीस मार्टिन, जोसफ, गिरीश राय, अंजली, अवनीश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें