प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो पीसीएस अफसरों के साथ अधिवक्ताओं द्वारा किए गए मारपीट के मामले में कार्रवाई न किए जाने से नाराज कलेक्ट्रेट कर्मियों ने शनिवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना दे रहे कर्मचारियों ने कहा कि अफसरों के साथ मारपीट करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार चौधरी के नेतृत्व में कर्मचारी प्रात: दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान ही जिस प्रकार से दो पीसीएस अधिकारियों पर हमला किया गया, यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि शासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। धरना में संघ के महामंत्री बद्री प्रसाद, अब्दुल कयूम, शकील अहमद, सैयद नफीसुल हसन, रविंद्र बहादुर पाल, संतोष यादव, दिनेश चंद्र, उदयभान चौधरी, सुधीर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार प्रधान, धर्मेंद्र कुमार, योगेश चौधरी, शिवजी, अमरजीत, ठाकुर प्रसाद, सुरेश चंद्र गुप्ता, अनिल कुमार चौधरी, अनिल कुमार वर्मा, राम स्वरूप मौर्य, रघुबर प्रसाद, कमलेश मिश्र, अवधेया कुमार राय, नौसाद अहमद आदि लोग शामिल रहे।