स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
- फोटो : अमर उजाला
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जेई एवं एईएस टीकाकरण कम होने पर सीएचसी एवं पीएचसी के अधीक्षकों को डीएम ने फटकारा। कहा कि टीकाकरण में अपेक्षित प्रगति की जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। जिले में जो स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है, उसका उपयोग करते हुए जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
डीएम ने कहा कि देखा गया है कि जिले में डाक्टरों की लापरवाही के कारण कभी-कभी जच्चा व बच्चा दोनों की जान चली जाती है। ऐसा ही एक मामला राजेडीहा में आया था। किसी की जान जाने पर आप लोग अपनी कमियां को ही नहीं ढूंढ पाते हैं। ऐसी घटनाएं न हों इस पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत संचालित योजना जननी सुरक्षा योजना एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में आशा संगिनी के चयन को राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गया।
बैठक में सीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कपिल मुनि मिश्र, डीडीओ रमेश चंद्रा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर मोहम्मद अकरम, डॉक्टर आलोक सिन्हा, जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल, डीपीएम विनीत कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर रतन लाल, डॉक्टर रहमान, मनीष मिश्र, अभय त्रिपाठी, सत्येंद्र यादव, विनीत शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।