जूनियर हाईस्कूल में बैठक कर रणनीति बनाते प्रेरक संघ के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विद्युत विभाग के जेई सनी देओल प्रताप और धनघटा के विधायक अलगू प्रसाद चौहान के बीच हुुए विवाद का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अवर अभियंताओं ने शनिवार को बैठक कर जेई के साथ अभ्रदता के मामले में विधायक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही 11 जुलाई को अधिशासी अभियंता कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया।
शनिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बैठक हाइडिल कॉलोनी स्थित संगठन के कार्यालय पर बृजेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक और उनके समर्थकों ने जेई सनी देओल प्रताप के साथ मारपीट की। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई।
इस पर इंजीनियरों ने जताते ह्रुए कहा कि वर्तमान में विधायक द्वारा इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में जेई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बैठक में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ एवं राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन बस्ती क्षेत्र के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने विधायक की गिरफ्तारी न होने पर आर-पार की लड़ाई का एलान किया और कहा कि 11 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रीय स्तर पर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बैठक में वीरेंद्र शुक्ला, इंजीनियर संजय यादव, दीपक कुमार श्रीवास्तव, केएम यादव, पीपी वर्मा, संपत मौर्या, वीपी सिंह, केएन राय, मनोज श्रीवास्तव, अशोक विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।