फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित के लिए कई मुकदमा लड़ने को तैयार

Sat, 09 Jul 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
सपा की बैठक को संबोधित करते सपा विधायक अलगू प्रसाद चौहान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हैंसर। सपा विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत न लेने की नसीहत दी जाती है तो वह फर्जी मुकदमा लिखाते हैं। इस तरह के मुकदमों से डरने वाले नहीं है, जनता के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। वे शनिवार को अशरफपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग का जो जेई उनके विरुद्ध केस दर्ज कराया है, वह जनता का शोषण करने की सीमा पार कर गया है।
विज्ञापन

कहा कि जेई ने 87 किसानों के विरुद्ध फर्जी विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराकर उनसे धनउगाही कर रहा था। ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर 10- 10 हजार रुपये वसूला जा रहा था। जब रिश्वत न लेने और किसानों को परेशान न करने की बात उन्होंने और कार्यकर्ताओं ने कही तो उसने जिले के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी मुकदमा उनके खिलाफ दर्ज करा दिया। जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2017 को फतह करने के लिए लग जाए।
जिससे पार्टी दुबारा सत्ता में आकर अधूरे पड़े कार्यो को पूरा कर सके। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा क्षेत्र धनघटा के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार उर्फ चंदू यादव और संचालन महासचिव केशव राजभर ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय यादव, सत्येन्द्र यादव, रविशंकर, फारुख खान, सुभाष यादव, अनिल, रामचंदर, लालबहादुर यादव, डॉक्टर भुअर, अद्या यादव, हरिश्चंद्र प्रधान, रामशंकर यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें