फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मियों ने एक्सईएन कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को जल निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान जल निगम कर्मियों ने छह माह से वेतन व पेंशन न मिलने पर आक्रोश जताया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा।
विज्ञापन

जल निगम के कर्मचारी व अधिकारी अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। दिनभर चले धरने में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते जल निगम के कर्मियों व सेवानिवृत्त कर्मियों को पिछले छह माह से वेतन व पेंशन का नहीं मिला है। इससे परिवार के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मियों ने कहा कि यदि वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने में अधिशाषी अभियंता वीपी सिंह, अजय कुमार उपाध्याय, अभिषेक पांडेय, अमित सिंह, मनोज पाल, चंदन पांडेय, मार्कंडेय पांडेय, त्रिलोकी नाथ, रविंद्र यादव, टिहुल वर्मा, अमरनाथ पाठक, अरूण कुमार, ऋषिकेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें