फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के उदहा में स्थित ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ईंट-भट्ठे की दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत
विज्ञापन

रोसया बाजार (संतकबीरनगर)। शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के उदहा में स्थित ईंट भट्ठे की दीवार अचानक ढह गई। मलबे के नीचे दब जाने से महिला मजदूर की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उदहा में स्थित एक ईंट भट्ठे पर झारखंड प्रदेश के ग्राम मादा थाना जिसई जिला गुमला निवासी 55 वर्षीय पूनी उराव पत्नी बंधन उराव दो बच्चों के साथ मजदूरी करने आई थी। दोपहर में मजदूर भट्ठे के अंदर सफाई कर रहे थे। पूनी उन्हें पानी पिलाने के लिए गई थी। अचानक भट्ठे की दीवार गिर गई। इसके नीचे पूनी दब गई। दीवार गिरने के बाद हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोग मलबे को हटाकर जब तक पूनी को बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर सीओ अम्ब्रीश भदौरिया, एसओ आरके गौतम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ का कहना है कि मजदूर पूनी उराव की लाश को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के पति यहां पर नहीं है। तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें