सेमरियावां इलाके में सरयू नहर सूखी पड़ी,
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के स्वच्छ पेयजल के लिए पेयजल परियोजना के लिए पाइपलाइन बिछाने के बाद छोड़ी गई क्षतिग्रस्त सड़कों को जलनिगम ने दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है।
इसको लेकर 29 मार्च के अंक में अमर उजाला ने पाइप लाइन डालकर छोड़ दी क्षतिग्रस्त सड़कें शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब प्रशासन के निर्देश पर तोड़ी गई सड़कों को दुरूस्त करने का कार्य शुरू हो गया है।
जिला मुख्यालय के जनता मार्ग, गौसपुर, घोरखल, उस्का समेत अन्य मुहल्लों में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें तोड़ दी गई थीं। इसके चलते लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही थी। इसके साथ ही गोरखपुर, गौसपुर मोहल्ले की सड़कों को भी ठीक कराया जा रहा है।