फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी में बुखार और दर्द के साथ शरीर में ऐंठन से मरीज परेशान

Thu, 17 Apr 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को देखते चिकित्सक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी की वजह से लोग बुखार और अन्य बीमारी के साथ ऐंठन की समस्या भी चिकित्सकों के सामने रख रहे हैं। जिला अस्पताल में आने वाले मरीज, बुखार के साथ ऐंठन सहित अन्य लक्षण भी बता रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक बुखार, सांस लेने में दिक्क्त, डायरिया, सर्दी और खांसी के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे थे, लेकिन अब शरीर में ऐंठन के मरीज भी आ रहे हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के अलावा ओपीडी में मरीज मांसपेशियों में ऐंठन, अधिक पसीना और चक्कर आने सहित अन्य समस्याएं भी बता रहे हैं। बुधवार को ओपीडी में 1100 के करीब मरीजों ने इलाज कराया। उसमें करीब 30 मरीज ऐंठन की समस्या लेकर आए थे।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर बताते हैं कि लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने से कई तरह बीमारियां हो सकती हैं। मांसपेशियों में दर्द के मरीज भी आ रहे है। शरीर खुद को ठीक से ठंडा नहीं कर पाता तो इस तरह की समस्या आती है। इसका इलाज न कराने पर यह हीट स्ट्रोक में बदल सकता है। महुली निवासी चंद्रावती ने बताया कि मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो रही है। इसके साथ थकान भी महसूस हो रही है। डॉक्टर को दिखाने आई थी। यही हाल अन्य मरीजों का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें