फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खोदी गई निर्माणाधीन सड़क को समतल करने में जुटा जलनिगम

Fri, 18 Jul 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नेदुला बंजरिया मार्ग का शुरू हुआ कार्य
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के नेदुला-बंजरिया के निर्माणाधीन सड़क को जल निगम ने पाइप बिछाने के लिए खोद दिया था, जिससे मिट्टी निर्माणाधीन सड़क पर आ गई थी और कार्य बंद हो गया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 17 जुलाई के अंक में सड़क अभी पूरी बनी नहीं, जल निगम ने खोद दी सड़क शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इसमें निर्माणाधीन सड़क का कार्य ठप होने और लोगों को आने-जाने में होने वाली दुश्वारियों को उठाया गया था। इसे संज्ञान में लेकर प्रशासन ने जल निगम को सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के निर्देश दिए, इसके बाद शुक्रवार को जल निगम कर्मी जेसीबी लेकर पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क पर बिछाई गई गिट्टियाें को समतल कराया।
इससे निर्माणाधीन सड़क के जल्द पूरा होने की उम्मीद जग गई है। जल निगम के अवर अभियंता सभाजीत यादव ने बताया कि पेयजल के लिए पाइप बिछाने का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें