फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी पर सवार हुए निवर्तमान चेयनमैन जगत जायसवाल

Mon, 06 Nov 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी जगत जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव में टिकट कटने के बाद दावेदारों का पाला बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। 2012 के निकाय चुनाव में नगर पालिका खलीलाबाद से साइकिल की सवारी कर अध्यक्ष चुने गए जगत जायसवाल सपा का दामन छोड़कर हाथी पर सवार हो गए।
विज्ञापन


बसपा ने उन्हें टिकट देकर पार्टी में शामिल होने का तोहफा दे दिया। अब वह खलीलाबाद से बसपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। इसके साथ ही नगर पंचायत मगहर, मेंहदावल व हरिहरपुर के अध्यक्ष पद के लिए भी बसपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 

2012 में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से जगत जायसवाल को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। वह चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने। 2017 के निकाय चुनाव के लिए उन्होंने सपा से भी दावेदारी की थी, लेकिन उनका टिकट पार्टी ने काट दिया। इसके बाद जगत जायसवाल ने पाला बदला और बसपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन


बसपा ने उन्हें खलीलाबाद नगर पालिका परषिद से टिकट थमा दिया। अब वह हाथी की सवारी कर चुनावी वैतरणी पार करने के लिए मैदान में उतर चुके है। बसपा जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के लिए जगत जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है। जबकि नगर पंचायत मेंहदावल से अध्यक्ष पद के लिए प्रमिला जायसवाल पत्नी मोतीलाल जायसवाल, नगर पंचायत मगहर से अध्यक्ष पद के लिए बेबी तरन्नुम पत्नी साहिद परवेज को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हरिहरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हरिदास को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें