फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के 22 और सदस्य के 208 नामांकन

Mon, 06 Nov 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में भाजपा से प्रत्याशी श्याम सुदंर बर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के चारों निकायों में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 22 दावेदार और सदस्य पद के लिए 208 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तीन निकायों में सदस्य के लिए 30 लोगों ने पर्चा खरीदा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही। 
विज्ञापन


नगर पालिका खलीलाबाद में छठे दिन दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए बसपा के अधिकृत प्रत्याशी जगत जायसवाल, भाजपा से श्यामसुंदर वर्मा, सपा से नुरुल इस्लाम, कांग्रेस से संजय श्रीवास्तव और निर्दल प्रत्याशी के रूप में दीनानाथ गुप्ता, सर्वदानंद पांडेय, विनोद कुमार व समसुलहुदा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए 12 लोगों ने पर्चा खरीदा। यहां सदस्य पद के लिए 79 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

 इसी तरह नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद के लिए छठें दिन भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रुप में संगीता वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी अमीना खातून और निर्दल प्रत्याशी के रुप में अजरा बनो, अनवरी, प्रेमलता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए दो लोगों ने पर्चा लिया और 52 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पंचायत हरिहरपुर में छठें दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने तथा सदस्य पद के लिए 10 वार्डो से 27 लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी के रूप में जितेंद्र कन्नौजिया, भोला प्रसाद पुत्र जमुना और अजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह सभासद के लिए कुल 27 लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें वार्ड नबंर सात से पूर्व चेयर मैन रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू शाही का नाम शामिल है। 

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत मेंहदावल में छठें दिन अध्यक्ष पद के लिए छ: उम्मीदवारों ने अपना- अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि 15 वार्डो के लिए सदस्य पद पर 50 लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां अध्यक्ष पद के लिए बसपा से प्रमिला जायसवाल पत्नी मोती लाल जायसवाल व आम आदमी पार्टी से शारदा पत्नी राधेश्याम के अलावा सरोज पत्नी पवन कुमार, रेनू पत्नी आशीष, शकीला पत्नी सरफूद्दीन, रिसाबी पत्नी गब्बू आदि ने निर्दल नामांकन किया। एडीएम एसएन शुक्ल ने बताया कि जिले में अध्यक्ष पद के 22 और सदस्य पद के लिए 208 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें