फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विगत वर्ष के प्रश्नपत्रों से ग्रामर का अभ्यास करना लाभदायक

Sun, 19 Jan 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड इंटर अंग्रेजी विषय के पेपर में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए आपकी राइटिंग का स्वच्छ और सुंदर होना आवश्यक है। प्रश्न पत्र की भाषा को उत्तर पुस्तिका में कतई न उतारें। इससे आपकी छवि नकारात्मक बनती है। विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों से ग्रामर का अभ्यास करना लाभदायक है। यह टिप्स मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक मोहिबुल्लाह खां ने दी है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक मोहिबुल्लाह खां ने बताया कि अंग्रेजी विषय नए पैटर्न में पेपर चार भागों में विभाजित होता है। पार्ट-एक में रीडिंग रिकल (पठन क्षमता एवं कौशल) का परीक्षण किया जाता है। इसमें एक विस्तृत पैराग्राफ दिया होता है। विद्यार्थी उसे ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। इसके लिए विद्यार्थी अभ्यास पुस्तक में दिए गए सैंपल पैसेज की सहायता से अपने पठन कौशल को विकसित करना चाहिए। अपठित गद्यांश को पढ़कर समझने का नियमित अभ्यास करें, तो इसमें अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है।
खंड- बी लेखन कौशल पर आधारित होता है। इसमें छात्रों से किसी सामयिक विषय पर कोई निबंध, लेख अथवा कोई नोटिस लिखवा कर देखा जाता है। इसके लिए भी छात्रों को नियमित अभ्यास की आवश्यकता होती है। खंड-सी ग्रामर तथा अनुवाद पर आधारित होता है। इसके लिए छात्रों को विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों से ग्रामर का अभ्यास करना लाभदायक होता है।
विज्ञापन

खंड डी पाठ्य पुस्तक पर आधारित होता है। इसमें किसी कविता का सेंट्रल आइडिया और किसी एक कविता के दिए गए पद्मांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। इसके लिए भी नियमित अभ्यास की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त पाठ्य पुस्तक में दिए गए पाठों से लघु उत्तरी तथा दीर्घ उत्तरी प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे करें अंग्रेजी विषय की तैयारी
- ग्रामर का नियमित अभ्यास करें, खंड सी में शब्दकोश संबंधी प्रश्नों की नियमित प्रैक्टिस करते रहें।
- लांग आंसर टाइप प्रश्नों, निबंध एवं औपचारिक अनौपचारिक पत्र लेखन का अभ्यास भी चार बार लिखकर करें।
- सुलेख का विशेष ध्यान रखें, अनावश्यक काट छांट कर उत्तर पुस्तिका गंदी न करें, ओवरराइटिंग से भी बचे।
- खंड डी में दिए गए पाठ्य पुस्तकों पर आधारित लघु उत्तरी एवं दीर्घ उत्तरी प्रश्नों के सेंट्रल आइडिया के लिए लिखकर याद करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें