फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद्यान्न के सत्यापन में मिली गड़बड़ी, दंपती पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड सांथा के ग्राम पसाई गांव में खाद्यान्न सत्यापन में गड़बड़ी मिली है। जांच में 11.03 क्विंटल चावल कम मिला, जबकि 1.18 क्विंटल गेंहू ज्यादा पाया गया। यहीं नहीं कोटा दुकान के परिसर से बाहर 19.69 क्विंटल खाद्यान बाहर रखा पाया गया। इसको कालाबाजारी के लिए रखे जाने की आशंका में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पूर्ति निरीक्षक अमित सिंह की तहरीर पर मामले में बखिरा पुलिस ने कोटेदार और उसके पति प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बखिरा पुलिस को दिए अपने पत्र में पूर्ति निरीक्षक सांथा अमित सिंह ने जानकारी दिया कि 10 अप्रैल को 11:20 बजे पूर्वांह ग्राम पंचायत पसाई के उचित दर विक्रेता अतरुन्निशा की दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विक्रेता उपस्थित रहीं। दुकान पर वितरण होना नहीं पाया गया। दुकानदार ने स्टाॅक रजिस्टर व ई-पास मशीन उपलब्ध कराया। रिकॉर्ड के अनुसार गेहूं 1.18 क्विंटल अधिक और चावल 11.03 क्विंटल कम पाया गया। वहीं, दुकान पर स्टॉक बोर्ड और आवश्यक सूचनाएं भी प्रदर्शित नहीं थीं, जो नियमों का उल्लंघन है। आरोप है कि कोटेदार द्वारा अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की सूची का प्रदर्शन नहीं किया गया और कई लाभार्थियों को निर्धारित राशन भी वितरित नहीं किया गया। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर भी अधूरा पाया गया, जिसमें अक्तूबर 2025, नवंबर 2025 और अप्रैल 2026 का सत्यापन दर्ज नहीं था। इसके अलावा इस साल जनवरी से मार्च तक आवंटित राशन का वितरण भी सही तरीके से नहीं किया गया। कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खाद्यान्न नहीं मिलने की बात भी सामने आई है। निरीक्षण के समय दुकान बंद मिली, जिससे अनियमितताओं की पुष्टि और मजबूत हुई। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य कालाबाजारी की श्रेणी में आता है और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक के तहरीर पर मामले में आरोपी कोटेदार अतरून्निशा व दुकान की देखरेख करने वाले उसके पति जाहिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें