तमकुराज में मदरसा की जाॅच करते बीईओ।स्रोत-सोशल मीडिया
कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र के मुन्नीपट्टी (दाहूगंज) स्थित एक मदरसे में मिड-डे मील का राशन बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने बीईओ तमकुहीराज सुधीर कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर जांच की मांग की। बीईओ की जांच में ग्रामीणों के आरोप की पुष्टि हुई है।
मुन्नीपट्टी (दाहूगंज) में लंबे समय से एक मदरसा चलता है। आरोप है कि फरवरी माह में मदरसा में तैनात बाबू ने मोरवन के रहने वाले एक व्यक्ति को मिड डे मिल का अनाज बेच दिया। इसका लोगों ने वीडियो बना लिया। ग्रामीणों ने मदरसा के प्रबंधक व प्रधानाध्यापक से अनाज बेचने को लेकर बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन इन लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की। सहाबुद्दीन, यासानी,यूनुस अंसारी, अब्दुल हमीद, नजीब, रुस्तम, खुर्शीद अंसारी, तैयब आदि इसकी शिकायत बीईओ तमकुहीराज सुधीर कुमार से की।
सोमवार को बीईओ तमकुहीराज ने मदरसा में पहुंचकर कागजातों से जांच की तो ग्रामीणों की तरफ से लगाए जा रहे आरोपी की पुष्टि हो गई। बीईओ बीएसए को रिपोर्ट भेजेंगे।