फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरकारी भूमि की पैमाइश शुरू, हटाया जाएगा कब्जा

Tue, 07 Apr 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जौरा मुगलही में सार्वजनिक जमीन की पैमाइश करते कानूनगो व लेखपाल।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जौरा बाजार। उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश पर ग्राम जौरा मनराखन में सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को कानूनगो की अगुवाई में छह लेखपालों ने गांव की सरकारी भूमि की पैमाइश की। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जौरा मनराखन के मुकेश कुशवाहा ने उच्च न्यायालय में गांव की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वाद दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने ग्राम सभा की सार्वजनिक उपयोग की समस्त भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सोमवार को कानूनगो ओमप्रकाश की अगुवाई में लेखपाल कन्हैया यादव, अमित रावत, अमित चौधरी, अखिलेश गुप्ता, धनंजय पांडेय व अंकिता सिंह ने सरकारी भूमि की पैमाइश की। कानूनगो ने बताया कि गाटा संख्या 358 और 365 खतौनी में बंजर है। इस भूमि पर कुल 11 लोगों का कब्जा पाया गया। सोमवार को गाटा संख्या 348 की पैमाइश हुई। इस दौरान सरकारी जमीन पर किसी का कब्जा नहीं मिला है। बाकी भूमि की पैमाइश मंगलवार को होगी। उन्होंने बताया कि पैमाइश का कार्य पूरा होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें