फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय लोकगीत गायक कुशवाहा एंड पार्टी ने बांधा समां

Mon, 02 Feb 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महोत्सव में कुशवाहा एंड पार्टी के जरिए गीत प्रस्तुत किया गया-संवाद
विज्ञापन
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव की पांचवीं शाम अंतरराष्ट्रीय लोकगीत गायक कुशवाहा एंड पार्टी के नाम रही। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भजन, लोक गीत, भोजपुरी गीत की खूबसूरत प्रस्तुति की। कार्यक्रम को देख रहे पंडाल में दर्शकों ने भरपूर सराहना करते हुए खूब तालियां बजाई। महोत्सव समिति के पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह व सीओ चकबंदी धनघटा के द्वारा कलाकारों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुरेश कुशवाहा एंड पार्टी के रवि शंकर विद्यार्थी ने कबीर के भजन से की। इसके बाद संस्था के निदेशक सुरेश कुशवाहा ने एंट्री की तो तालियों से पंडाल गूंज उठा। उन्होंने सद्गुरु कबीर को समर्पित ...कबीर का चौरवा बड़ा पावन लागेला... सुनाया तो दर्शकों ने ताली बजा कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने पूर्वांचल को समर्पित ...पांव में पयलिया, माथे की बिंदिया हमरे देश की शान... सुनाया तो श्रोता झूमने लगे।
इसके बाद आज कल के समाज में जो हो रहे है उस पर कटाक्ष करते हुए गीत ...का करे बुढ़िया बेचारी पतोहिया खिलाड़ी निकल गए...। इसके बाद उन्होंने ...बिहारी मितवा हो बिहारी मितवा, दुनिया वाला हक कहला हमका बिहारी मितवा...। इसके बाद भोजपुरी गीत ...जौन कई देयी अन्हार उ अजोर का करी...सुनकार समा बांध दिया। पार्टी की महुआ चैनल पर अपना प्रोग्राम दे चुकी मशहूर लोक गीत गायिका जिया ने ...महुआ चुएला दिन रात हो, नैना चुये रैना...सुनाया। उन्होंने ...मोरी बगिया से कागा उड़ी भगा मोरा सईयां अभागा न जागा...सुनाकर कार्यक्रम को ऊंचाई दी। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार, नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी, शिवकुमार गुप्ता, सभासद अवधेश सिंह, चंदन सैनी, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, सन्त रामसरन दास, रामसेवक दास आदि मौजूद रहे।

महोत्सव में कुशवाहा एंड पार्टी के जरिए गीत प्रस्तुत किया गया-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें