फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव : छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

Mon, 02 Feb 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महोत्सव मंच पर नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं-संवाद
विज्ञापन
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के पांचवें दिन मुख्य मंच पर छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। उन्होंने देश भक्ति, गीत संगीत व नृत्य की शानदार महफिल सजाई। जिसका पंडाल में मौजूद लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। फिजा, साधना, शहजादी, ममता व श्रेया आदि छात्राओं ने स्वर दिया। इसके बाद शिवांगी, आभा, अंशिका ...देश प्यारा ये हमारा है सब देशों से प्यारा है... पर भाव नृत्य कर देश प्रेम की भावना जागृत की और खूब वाहवाही लूटी। जान्हवी व ज्योति ने ...अभी तो बल्लो नाचेगी... पर नृत्य कर तालियां बटोरीं। दीप शिखा ने ...सासु पनिया जाऊ रसीले दोनो नैना... पर नृत्य कर लोगों को भोजपुरी के रंग दिया। बयारा की रिया व सिवानी ने वृंदावन के रंग में रंगते हुए ...बांसुरी बजाई के... पर दाद बटोरी।मगहर कस्बे की प्रियांशी गुप्ता युवा नेतृत्व पर भाषण से सभी का मन मोहा। उसने मंच से लोगो से राजनीति नहीं लोक नीति अपनाने का संकल्प दिलाया। भारत को विश्व गुरु बनाने के गुर बताए। साथ ही अपनी संस्कृति भी नहीं छोड़ेंगे। यह भी याद दिलाया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश सिंह, डाॅ. मुकेश यादव, धर्मेंद्र गौड़, राम कुंवर मौर्य, राजेश कुमार चंद, गौरव यादव, बीरेंद्र यादव, रमेश चंद यादव, वागीश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें