संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 का आयोजन दो से 18 फरवरी 2024 के मध्य सूरजकुंड, फरीदाबाद, हरियाणा में किया जा रहा है। मेले में प्रतिभाग करने वाली ओडीओपी इकाइयों को ओडीओपी विपणन सहायता योजनान्तर्गत लाभ एवं अन्य हस्तशिल्प इकाइयों को हस्तशिल्प विपणन सहायता योजनान्तर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा।
उपायुक्त उ़द्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि जनपद के इच्छुक ओडीओपी उद्यमी एवं हस्तशिल्पी जो मेले में अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करना चाहते हैं। वे निर्धारित शुल्क सहित 25 जनवरी तक अपनी लिखित सहमति एवं आवेदन कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि मेले में स्टाल आरक्षित कराए जा सकें। आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।