मेंहदावल। विकास खंड के साड़े खुर्द गांव में अंगद के ढाला से गणेश सिंह के घर तक बनाई गई इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। महज छह महीने में ही यह उखड़ने लगी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क का निर्माण मानक के हिसाब से नहीं किया गया। इसके कारण यह जल्द ही टूट गई। उनका कहना है कि इस रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और वाहन चलाना तो दूर की बात है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि इस रोड के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे यह जल्द ही टूट गया। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।