फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में निशांत तो इंटर में तन्मय रहे अव्वल

Sat, 07 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
छात्रों की सफलता पर शुभचिंतकों ने दी बधाई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
सेंट थामस इंटर कॉलेज खलीलाबाद के निशांत गुप्त ने हाईस्कूल की आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है। इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा में तन्मय राय ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया है। छात्रों की इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों और परिवार के सदस्यों ने बधाई दी है। 
विज्ञापन

 एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के शिक्षक डॉ. डीके गुप्त के पुत्र निशांत गुप्त ने सेंट थामस इंटर कॉलेज से आईसीएससी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 94.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की है। इसके अलावा 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर निर्भयदत्त पांडेय ने दूसरा स्थान पाया है। इसी तरह से कृष्णा द्विवेदी ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि आकांक्षा यादव ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान बनाया है।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में ट्यूबवेल कॉलोनी के पास रहने वाले सर्वेश कुमार राय के पुत्र तन्मय राय ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले मेें प्रथम स्थान बनाया है। कोतवाली के बगल में रहने वाले व्यापारी अरुण कुमार के पुत्र दीपक गुप्त ने 90 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान बनाया है। इसके अलावा साक्क्षी सिंह ने 89.25 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान तथा मुस्कान श्रीवास्तव ने 85.2 प्रतिशत अंक पाकर चौथे स्थान पर रही। इन सभी छात्रों के परिजनों और शुभचिंतकों ने परीक्षार्थियों की सफलता पर बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें